प्रो. डॉ. मीरा सिन्हा
प्रो. डॉ. मीरा सिन्हा

प्रमुख, संपादकीय बोर्ड

प्रो. डॉ. मीरा सिन्हा कोलकाता के 'सावित्री गर्ल्स कॉलेज' की पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की पूर्व को-ऑर्डिनेटर हैं।आपकी प्रसिद्धि अकादमिक पत्रिका 'मुक्तांचल' की संपादक, शिक्षाविद व विद्यार्थी मंच के अध्यक्ष के रूप में भी है।

सुशील कुमार पाण्डेय
सुशील कुमार पाण्डेय

सदस्य, संपादकीय बोर्ड

सुशील कुमार पाण्डेय अकादमिक पत्रिका 'मुक्तांचल' के प्रबंध संपादक, कानून के विद्यार्थी, व्यवसाय प्रबंधन व जनसंचार में स्नातकोत्तर, सामाजिक, राजनीतिक, संस्कृतिकर्मी, आरटीआई कार्यकर्ता, पत्रकार, अन्ना आंदोलन के पश्चिम बंगाल के संयोजक रहे हैं।

मृत्युंजय श्रीवास्तव
मृत्युंजय श्रीवास्तव

सदस्य, संपादकीय बोर्ड

मृत्युंजय श्रीवास्तव इस्पात मंत्रालय के अधीन 'मिनि रत्न' श्रेणी के उपक्रम एमएसटीसी लिमिटेड के पूर्व महा प्रबंधक हैं।आप प्रबुद्ध विचारक, समीक्षक, रंगकर्मी व संस्कृतिकर्मी हैं। आपकी लक्ष्य के प्रति रणनीति, प्रबंधन और उपलब्ध साधनों को उपयोग करने की क्षमता सभी के लिए प्रेरणादायी है।

राज्यबर्धन
राज्यबर्धन

सदस्य, संपादकीय बोर्ड

राज्यबर्धन कोलकाता स्थित पूर्व रेलवे मुख्यालय से वरिष्ठ अनुभाग अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं।आप प्रतिष्ठित साहित्यकार, विचारक, कवि, संस्कृतिकर्मी हैं। आपने कविता लेखन में पर्याप्त यश प्राप्त किया है।आप थिएटर प्रस्तुतियों की समीक्षा का अद्भुत कौशल रखते हैं।

प्रो. डॉ. पंकज साहा
प्रो. डॉ. पंकज साहा

सदस्य, संपादकीय बोर्ड

प्रो. डॉ. पंकज साहा पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित 'खड़गपुर कॉलेज' में लंबे समय तक प्राध्यापन किया। हास्य-व्यंग्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट प्रतिभा के कारण आप प्रसिद्ध हैं। आपने कहानी व कविता लेखन में भी पर्याप्त यश अर्जित किया है।

विनोद यादव
विनोद यादव

सदस्य, संपादकीय बोर्ड

विनोद कुमार यादव कोलकाता स्थित 'जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज) हाई स्कूल' में हिंदी के शिक्षक हैं। आप लंबे समय से अध्ययन व अध्यापन में लगे हैं। आप जनसंपर्क में महारत रखते हैं। आप सामाजिक मुद्दों पर बड़ी सजकता से अपनी दृष्टि बनाए रखते हैं।

बलराम साव
बलराम साव

प्रबंधक

बलराम साव संचार कौशल में प्रवीण और समस्या-समाधान में बेहतर निपुण हैं। आप लंबे समय तक धन प्रबंधन सेवा प्रदान करने वाली देश की प्रतिष्ठित निजी फर्म के लिए कार्य किया है। आप ईश्वरीय उद्दीपन की अनुभूति प्राप्त करने का दृष्टिकोण रखते हैं। गीत, संगीत में भी आपकी काफी रुचि है।

राजसार्थक शर्मा
राजसार्थक शर्मा

ग्राफ़िक डिज़ाइनर

राजसार्थक शर्मा को आकृतियों, रंगों, छवियों और अन्य तत्वों के उपयोग में सिद्धि प्राप्त है। आपने विभिन्न व्यावसायिक शृंखलाओं के विभिन्न परियोजनाओं का बड़ी निपुणता से निष्पादन किया है। आप विज्ञापन सामग्री हैंडलिंग के प्री-प्रेस और पोस्ट प्रेस उत्पादन में 11 वर्षों का कार्य अनुभव रखते हैं।

संतोष तिवारी
संतोष तिवारी

प्रमुख, टंकक

संतोष तिवारी 'गाथा प्रकाशन' के प्रमुख टंकक हैं। आपने मीडिया संस्थान में भी लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दी हैं। तत्परता से कार्य करने की आपकी प्रवृत्ति आपको एक आदर्श के रूप में स्थापित करता है। आप हिंदी, बांग्ला, गुजराती, अंग्रेजी व कई भाषाओं के टंकण में बेहद कुशल हैं।

शशि साव
शशि साव

पर्वेक्षक

शशि साव एक संगठन साथी के रूप में काम करने वाली व्यक्तित्व हैं। आप किसी भी कार्य पर अपनी सूक्ष्म दृष्टि रखती हैं। कार्य को सही दिशा में ले जाने के लिए समय-समय पर आप अपना विचार स्पष्ट रूप से रखती हैं।आप डॉ. मीरा सिन्हा की सहायक भी हैं।

🛒 Your Shopping Cart